Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

गैस आपूर्ति में कमी और नई प्रक्रिया से वितरण में हो रही

गैस आपूर्ति में कमी और नई प्रक्रिया से वितरण में हो रही

गैस आपूर्ति में कमी और नई प्रक्रिया से वितरण में हो रही देरी सिकरीगंज बांसगांव संदेश एजेंसी संचालक धर्मनाथ जायसवाल ने पूरी जानकारी देते हुए अपनी बात को विस्तार से रखा। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में प्लांट से गैस की आपूर्ति पहले की तुलना में कम मात्रा में हो रही है। पहले जहां उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के बाद लगभग 20–21 दिनों में सिलेंडर मिल जाता था, वहीं अब आपूर्ति में कमी के कारण यह अवधि बढ़कर लगभग 25 दिनों तक पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से अब केवाईसी, ओटीपी सत्यापन, पाइप अपडेटेशन तथा डीएससी जैसी प्रक्रियाएं अनिवार्य कर दी गई हैं। इन सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद ही उपभोक्ता के नाम से गैस सिलेंडर की डिलीवरी की जा सकती है। बिना इन औपचारिकताओं के किसी भी ग्राहक को सिलेंडर उपलब्ध कराना संभव नहीं है। धर्मनाथ जायसवाल ने आगे बताया कि पहले एजेंसी को कंपनी की ओर से 100 प्रतिशत गैस का कोटा मिलता था, लेकिन अब इसे घटाकर लगभग 80 प्रतिशत कर दिया गया है। कंपनी जितनी गैस उपलब्ध कराती है, उसी के अनुसार उपभोक्ताओं को सिलेंडर दिया जा रहा है। इसके बावजूद एजेंसी अपने उपभोक्ताओं की सुविधा और जरूरतों का पूरा ध्यान रखने का प्रयास कर रही है। उन्होंने एक अन्य महत्वपूर्ण समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि प्लांट से गैस लेकर आने वाली गाड़ियों के आने का समय पहले से स्पष्ट नहीं होता। कई बार यह जानकारी नहीं मिल पाती कि गाड़ी प्लांट से कब रवाना हुई और एजेंसी तक कब पहुंचेगी। इसी कारण होम डिलीवरी करने वाली गाड़ियां समय पर गांव–गांव नहीं पहुंच पा रही हैं। परिणामस्वरूप कई उपभोक्ता स्वयं एजेंसी पर आकर सिलेंडर प्राप्त कर रहे हैं। धर्मनाथ जायसवाल ने बताया कि वर्तमान परिस्थिति में एजेंसी के अधिकारी, कर्मचारी और उपभोक्ता सभी परेशान हैं, और कई ग्राहक घबराहट की स्थिति में भी आ रहे हैं। हालांकि एजेंसी की ओर से लगातार उपभोक्ताओं को स्थिति समझाते हुए धैर्य बनाए रखने की अपील की जा रही है। जैसे-जैसे गैस से भरी गाड़ियां एजेंसी पर पहुंचती हैं, उसी क्रम में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

0 likes
0 comments0 shares