क्षेत्र के विकास में नहीं आने दी जाएगी धन की कमी विधायक

चौरी चौरा गोरखपुर। चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के जंगल रसूलपुर नंबर दो और बरही में गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक ई. सरवन निषाद ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, आवागमन सहित विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जंगल रसूलपुर क्षेत्र में पिच सड़क, बंधे की मरम्मत, पीपा पुल और ट्रांसफार्मर सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए गए हैं। इन कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन, बिजली और अन्य सुविधाओं में राहत मिली है। विधायक ने कहा कि अभी भी जिन क्षेत्रों में विकास कार्यों की आवश्यकता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान विधायक ई. सरवन निषाद ने गोर्रा नदी में मोई मछली छोड़ी। उन्होंने कहा कि नदियों के संरक्षण और जलीय जीवों के संवर्धन की दिशा में भी प्रयास जरूरी हैं। नदी और प्राकृतिक संसाधन क्षेत्र की महत्वपूर्ण धरोहर हैं, इनके संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। विधायक ने कहा कि चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यक्रम में शंकर दास महाराज, संतजी महाराज, रविन्द्र धर दवे, राम सेवक निषाद, पप्पू निषाद, रामदरश निषाद, घुरहू निषाद, सिचारी पासवान, राम सजन साहनी, भुजराम मल्लाह, नेमधारी पासवान, चंदू निषाद, धनराज निषाद, रोहित निषाद, मुकेश निषाद, अमित निषाद, सुजीत निषाद, ललित निषाद, चंदलाल मल्लाह, संतोष गुप्ता, मुन्ना कुमार निषाद, नेवूलाल निषाद, दिनेश पाठक, राजेश पाठक, श्रीराम चौहान, अमरनाथ निषाद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।