एसपी सिटी ने पदोन्नत उपनिरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय को स्टार लगाकर दी

एसपी सिटी ने पदोन्नत उपनिरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय को स्टार लगाकर दी बधाई। मदरिया । गोला विकास खंड क्षेत्र के खोपापार गांव निवासी संजय कुमार पाण्डेय के उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल से उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर जनपद जौनपुर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वर्तमान में खेतासराय थाने पर तैनात संजय कुमार पाण्डेय को पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) आयुष श्रीवास्तव, आईपीएस एवं क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत कुमार रजक ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर बधाई दी। इस अवसर पर एसपी सिटी ने उनके सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी की सराहना करते हुए पदोन्नति को उनके निरंतर परिश्रम, निष्ठा और उत्कृष्ट सेवा का परिणाम बताया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ज्ञात हो कि संजय कुमार पाण्डेय खेतासराय थाने पर बतौर हेड कांस्टेबल तैनात रहे हैं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदार सेवा को देखते हुए शासन द्वारा उन्हें उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। उनकी पदोन्नति पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। चाचा चन्द्रमोहन पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार बड़े भाई राजेश पाण्डेय, सत्यनारायण तिवारी, नागेंद्र प्रसाद पाण्डेय, मनोज दूबे, पुनीत तिवारी, अनिल पाण्डेय, अजय पाण्डेय, मुन्ना पाण्डेय, डॉ. प्रदीप पाण्डेय, अरुण पाण्डेय, कृपा शंकर पाण्डेय, इन्द्रदेव पाण्डेय, विधायक चिल्लूपार राजेश त्रिपाठी, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रशांत शाही, पूर्व कृषि अधिकारी रामअधार यादव, रजनीकांत मिश्र, मनोज राय, चन्दभान तिवारी, घनश्याम कशौधन, राजकुमार, राजेश यादव, राकेश यादव, रिंकू मिश्रा, नागेंद्र पाण्डेय, अखिलेश तिवारी, सर्वेश दुबे,बसंत यादव, नवनीत राय, घनानंद यादव, गिरजाशंकर, ऋषिकेश पाण्डेय, भृगुनाथ पाण्डेय, राजेन्द्र मिश्र, विनोद पाण्डेय, अशोक कनौजिया, प्रदीप प्रजापति सहित अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया।