Bansgaon Sandesh
Login
D
Deoria२६ मिनट पहले

जिलाधिकारी ने किया तटबंधों का औचक निरीक्षण अधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी ने किया तटबंधों का औचक निरीक्षण अधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश

देवरिया डीएम ने तीन कटानरोधी कार्य परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण, देवरिया, 30 मई जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार को जनपद में संचालित तीन महत्वपूर्ण कटानरोधी कार्य परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सबसे पहले सरयू (घाघरा) नदी के बाएं तट पर छित्तूपुर-भागलपुर तटबंध के किमी 0.825 से किमी 1.140 के मध्य संचालित कटानरोधी परियोजना का निरीक्षण किया। लगभग 584.22 लाख रुपये लागत की इस परियोजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कटानरोधी कार्य हर हाल में समय पूर्व ही पूर्ण होने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा किसी भी स्तर पर मानकों से समझौता न किया जाए। निरीक्षण के क्रम में सरयू (घाघरा) नदी के बाएं तट पर स्थित भागलपुर कस्बे की सुरक्षा हेतु संचालित कटानरोधी कार्य का निरीक्षण किया। लगभग 679.09 लाख रुपये लागत की इस परियोजना के अंतर्गत 330 मीटर लंबाई में कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए उन्होंने कार्यों में तेजी लाने तथा बरसात से पूर्व उन्हें पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने घाघरा नदी के बाएं तट पर निर्मित तुर्तीपार-चुरिया तटबंध के सुरक्षार्थ कराए जा रहे पीचिंग एवं कटानरोधी कार्यों का भी जायजा लिया। लगभग 753.19 लाख रुपये लागत की इस परियोजना के तहत तटबंध के विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्माण कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कटानरोधी परियोजनाएं जनहित एवं नदी तटीय क्षेत्रों की सुरक्षा से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण योजनाएं हैं। इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी सुनिश्चित करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अभियंता बाढ़ राधेश्याम प्रसाद, सहायक अभियंता उपेंद्र कुमार, राहुल चौधरी, विवेक कुमार एवं सोनू कुमार जूनियर इंजीनियर सहित अन्य संबंधित कर्मचारी आदि उपस्थित रहे ।

1 likes
0 comments1 shares