Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

बेलघाट में तीन दिवसीय जन कल्याण एवं स्वास्थ्य सेवा शिविर का हुआ

बेलघाट में तीन दिवसीय जन कल्याण एवं स्वास्थ्य सेवा शिविर का हुआ

बेलघाट में तीन दिवसीय जन कल्याण एवं स्वास्थ्य सेवा शिविर का हुआ सफल समापन, हजारों लोगों ने उठाया लाभ बेलघाट। राष्ट्रीय सांकृत्यायन इंटर कॉलेज, बेलघाट में आयोजित तीन दिवसीय जन कल्याण एवं स्वास्थ्य सेवा शिविर का मंगलवार को सफल समापन हो गया। 14 जून से 16 जून 2026 तक चले इस शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर अपनी समस्याओं का समाधान कराया। शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख डॉ. पूजा सिंह कौशिक की अध्यक्षता में हुआ था। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष बजरंग सिंह, खंड विकास अधिकारी परमेश्वर झा, एडीओ पंचायत अखिलेश प्रताप चंद्र, तारकेश्वर मिश्र, सुनीता बेलदार, डॉ. के.पी. सिंह, रमेश सिंह, अनिल तिवारी, अखिलेश सिंह, सुनील चंद्र श्रीराम लवट बेलदार, कंचन पांडेय, दिनेश गुप्ता, राजमंगल मौर्य सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, पीएम स्वनिधि योजना, अटल पेंशन योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने, आवेदन प्रक्रिया समझाने तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर स्वास्थ्य, पंचायत राज, कृषि, बाल विकास एवं पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा, लघु सिंचाई, युवा कल्याण एवं खेलकूद, समाज कल्याण, पशुपालन विभाग तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों की समस्याओं और शिकायतों का निस्तारण करते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक जानकारी दी। शिविर के दौरान भाजपा के जिला महामंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कार्यक्रम का निरीक्षण एवं अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का भ्रमण कर लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया तथा उनकी जरूरतों और समस्याओं को जाना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहने दिया जाए। तीन दिनों तक चले इस जनकल्याण शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों की सफलता की कहानियों को भी प्रदर्शित किया गया, जिससे अन्य नागरिकों को प्रेरणा मिली। अंतिम दिन समापन समारोह में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शिविर को जनहित में अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से आम जनता को एक ही स्थान पर अनेक सरकारी सेवाओं और योजनाओं की जानकारी प्राप्त होती है। समापन अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बजरंग सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार के शिविर आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक रहने तथा पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाने की अपील की। तीन दिवसीय जन कल्याण एवं मेंस्वास्थ्य सेवा शिविर के सफल आयोजन और समापन से क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

0 likes
0 comments0 shares