Sultanpurलगभग १ घंटा पहले
अखंडनगर के ग्राम उमरी निवासी साधन सहकारी समिति उमरी के अध्यक्ष, भाजपा

अखंडनगर के ग्राम उमरी निवासी साधन सहकारी समिति उमरी के अध्यक्ष, भाजपा नेता हरी नारायन सिंह के पुत्र शक्ति वर्धन सिंह ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित कृषि तकनीकी सहायक अधिकारी की परीक्षा में सफलता अर्जित की है। उनकी इस सफलता पर स्वजनों ने हर्ष व्यक्त किया है। शक्ति वर्धन सिंह की प्रारम्भिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर कादीपुर एवं रणवीर राजकुमार इंटर कॉलेज बरुवारीपुर में तथा उच्च शिक्षा केएनआई सुल्तानपुर और संस्कृति विश्वविद्यालय मथुरा, आर आर पीजी कॉलेज, अमेठी में हुई।
0 likes
0 comments0 shares