Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur३४ मिनट पहले

दिव्या यादव को मिला नेतृत्व का अवसर, बनीं एक दिन की सहजनवां

दिव्या यादव को मिला नेतृत्व का अवसर, बनीं एक दिन की सहजनवां

दिव्या यादव को मिला नेतृत्व का अवसर, बनीं एक दिन की सहजनवां थाना प्रभारी *मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण की अनूठी पहल, बालिकाओं को दिया नेतृत्व और आत्मनिर्भरता का संदेश।* सहजनवां, (गोरखपुर)। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत सहजनवां थाने में एक अनूठी पहल की गई। इसके तहत संस्कार एकेडमी, रिठुआखोर की कक्षा 11वीं की छात्रा दिव्या यादव को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया। एक दिन की थाना प्रभारी बनीं दिव्या यादव ने अपने साथ आए अन्य विद्यार्थियों के साथ थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा और बालिकाओं से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही पुलिसकर्मियों से संवाद कर फरियादियों की समस्याओं को समझा और थाने की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान सहजनवां थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्र ने छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक रहने और अपने अधिकारों की जानकारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति जैसी पहल से बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे भविष्य में समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभा सकेंगी। इस अवसर पर सब-इंस्पेक्टर हर्षित कुमार ने छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता के लिए 1090, 108, 102, 1098, 1076, 181, 1030 और डायल 112 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। वहीं, सब-इंस्पेक्टर धीरेन्द्र यादव और कांस्टेबल आनंद शर्मा ने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा और सतर्कता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। दिव्या यादव ने कहा कि एक दिन के लिए थाना प्रभारी की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए गर्व की बात है। इस अनुभव से उन्हें नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ-साथ भविष्य में देश और समाज की सेवा करने की प्रेरणा मिली है। मिशन शक्ति 6.0 के तहत की गई यह पहल बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

0 likes
0 comments1 shares