कादीपुर कोतवाली को मिला नया नेतृत्व, कानून व्यवस्था पर सख्ती के संकेत
कादीपुर कोतवाली को मिला नया नेतृत्व, कानून व्यवस्था पर सख्ती के संकेत कादीपुर,सुलतानपुर कोतवाली कादीपुर में मंगलवार, 31 मार्च को नवागत प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं होगी तथा “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह ने परिचयात्मक बैठक में कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने पुलिस टीम को निर्देशित किया कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आमजन की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस-जन संवाद को और प्रभावी बनाया जाएगा, जिससे लोगों का पुलिस पर विश्वास बढ़े और हर व्यक्ति बेझिझक अपनी बात रख सके। क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नियमित गश्त और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। नवागत प्रभारी के सख्त तेवर और स्पष्ट कार्यशैली से यह संकेत मिल रहा है कि कादीपुर में कानून का राज होगा ।