*महिला ने पति व ससुरालियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, पुलिस से

*महिला ने पति व ससुरालियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, पुलिस से न्याय की गुहार* सिकरीगंज बांसगांव संदेश गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज थाना क्षेत्र से एक महिला द्वारा पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता विजयलक्ष्मी पुत्री हिरापती तिवारी, निवासी ग्राम कोटिया विशुनी, थाना सिकरीगंज, ने थाना प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 12 दिसंबर 2021 को बड़े धूमधाम से हुई थी। पीड़िता के अनुसार, शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की जाती है और उसे मानसिक रूप से भी परेशान किया जाता है। कई बार उसे घर से निकाल दिया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। 27 दिसंबर 2025 की रात लगभग 11:30 बजे उसके साथ मारपीट कर जान लेने का प्रयास किया गया। किसी तरह वह अपनी जान बचाने में सफल रही। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसे सुरक्षा प्रदान की जाए। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है। न्यूज रिपोर्ट। (रामप्रकाश कसौधन) बांसगांव संदेश न्यूज़ स्थान। सिकरीगंज गोरखपुर