गांधी-शास्त्री जयंती पर विद्यालयों में गूंजा राष्ट्रभक्ति और स्वच्छता का संदेश

गांधी-शास्त्री जयंती पर विद्यालयों में गूंजा राष्ट्रभक्ति और स्वच्छता का संदेश बांसगांव संदेश खजनी, गोरखपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय उनवल प्रथम में विविध कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय परिसर से अंबेडकर प्रतिमा तक रैली निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पोस्टर, निबंध एवं महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्र निर्माण सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता तथा शास्त्री जी के सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के संदेश को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उमेश कुमार दुबे, सभासद सर्वेश कुमार, दाऊद शर्मा, श्रीप्रकाश गुप्ता, रामनरेश नेता, कृष्ण केशव मिश्रा, गंगा शंकर, स्वतंत्र कुमार मिश्र, प्रबंध समिति अध्यक्ष रमेश गौड़ सहित विद्यालय परिवार, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, रसोइया एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इसी क्रम में न्यू मॉडर्न मोहन पब्लिक स्कूल, उनवल तथा ए.पी. गुप्ता इंटरमीडिएट कॉलेज, नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल में भी गांधी एवं शास्त्री जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। विद्यार्थियों को दोनों महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय उनवल प्रथम के प्रधानाध्यापक सूर्य प्रकाश पाण्डेय ने अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों, विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के उपरांत जलपान की व्यवस्था की गई। प्रधानाध्यापक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।