Bansgaon Sandesh
Login
Bhola Gaur
Gorakhpur३६ मिनट पहले

बेलघाट, गोरखपुर। प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर बेलघाट में प्रस्तावित धनुष यज्ञ एवं रामलीला आयोजन को लेकर एक आवश्यक बैठक हुई संपन्न

बेलघाट, गोरखपुर। प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर बेलघाट में प्रस्तावित धनुष यज्ञ एवं रामलीला आयोजन को लेकर एक आवश्यक बैठक हुई संपन्न

बेलघाट, गोरखपुर। प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर बेलघाट में प्रस्तावित धनुष यज्ञ एवं रामलीला आयोजन को लेकर एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में सैकड़ों की संख्या में रामभक्तों एवं धनुष यज्ञ समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर समिति के अध्यक्ष देवनाथ यादव के नेतृत्व में तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में समिति के सभी सदस्यों को आयोजन से संबंधित आवश्यक जानकारियां दी गईं। साथ ही उपस्थित सदस्यों ने अपनी-अपनी बातें एवं सुझाव भी रखे, ताकि कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा सके। समिति की ओर से सभी उपस्थित सदस्यों के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई, जहां लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के अनुसार धनुष यज्ञ एवं रामलीला का शुभारंभ आगामी 8 दिसंबर 2026 से होगा। इस वर्ष यह धार्मिक आयोजन लगातार 23वें वर्ष आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर रामभक्तों और समिति के सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गौरतलब है कि प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में महाकाल महादेव एवं भगवान श्रीराम का मंदिर भी स्थापित है, जिसके चलते यह परिसर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। धनुष यज्ञ, रामलीला और रामकथा के आयोजन को लेकर क्षेत्र के रामभक्त अभी से जुट गए हैं। धार्मिक आस्था, भक्ति और सामाजिक एकजुटता के साथ इस वर्ष भी भव्य आयोजन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं

0 likes
0 comments0 shares