Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

जाम, अतिक्रमण और बेलगाम ई-रिक्शों पर गरजे व्यापारी, एसडीएम बोले- पुराने फैसले होंगे लागू

जाम, अतिक्रमण और बेलगाम ई-रिक्शों पर गरजे व्यापारी, एसडीएम बोले- पुराने फैसले होंगे लागू

जाम, अतिक्रमण और बेलगाम ई-रिक्शों पर गरजे व्यापारी, एसडीएम बोले- पुराने फैसले होंगे लागू रुद्रपुर, देवरिया। नगर में बढ़ती जाम की समस्या, अतिक्रमण और अनियंत्रित ई-रिक्शा संचालन को लेकर बुधवार को तहसील सभागार में व्यापार मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम अवधेश निगम ने की, जबकि अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। एसडीएम अवधेश निगम ने कहा कि व्यापारियों और प्रशासन के बीच पूर्व में लिए गए सभी महत्वपूर्ण निर्णयों को दोबारा लागू कराया जाएगा तथा नगर की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। क्षेत्राधिकारी सतेन्द्र कुमार राय ने बिना लाइसेंस संचालित और नाबालिगों द्वारा चलाए जा रहे ई-रिक्शों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने बताया कि ऐसे ई-रिक्शों को सीज किया जाएगा तथा प्रत्येक ई-रिक्शा पर चालक का नाम और मोबाइल नंबर अंकित करना अनिवार्य होगा। बैठक में व्यापारियों ने नगर की सड़कें चौड़ी कराने, प्रमुख चौराहों पर पुलिस व्यवस्था सुदृढ़ करने, मछली मंडी को निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित करने, अतिक्रमण हटाने और सड़क किनारे अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। व्यापारियों ने नालियों पर अतिक्रमण, सड़क तक दुकानें फैलाने, जमुनी चौराहा मार्ग पर लगे ठेलों, कबाड़ एवं गिट्टी कारोबारियों के कब्जों को हटाने की मांग भी रखी। इसके अलावा ई-रिक्शों से लगने वाले जाम, शराब की दुकानों के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग और अस्पताल गेट पर अतिक्रमण की समस्या पर भी चिंता व्यक्त की गई। बैठक में थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर सहित व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने सभी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

0 likes
0 comments0 shares