बेवजह गाली देने से मना किया तो मनबढ ने युवक को मार-पीटकर किया घायल, मुकदमा दर्ज
हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैराडीह निवासी नरेन्द्र पुत्र गुलजारे की तहरीर पर पुलिस ने सोनू पुत्र चिनकन प्रसाद के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2),352,351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैराडीह निवासी नरेन्द्र पुत्र गुलजारे ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 18 जून 2026 को बेवजह गांव के ही सोनू पुत्र चिनकन प्रसाद मुझे गाली देने लगे विरोध करने पर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लात घूसों और डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए, और जान-माल की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझ घायल को अस्पताल भिजवाया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।