Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur३ मिनट पहले

शहीद बंधू सिंह स्मारक डुमरी खास में हुआ पौधरोपण

शहीद बंधू सिंह स्मारक डुमरी खास में हुआ पौधरोपण

चौरी-चौरा।शहीद बंधू सिंह स्मारक, डुमरी खास मे अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने शहीद बंधू सिंह समिति के सदस्यों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध वायु और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमर शहीद बाबू बंधू सिंह के त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा हमें समाज एवं प्रकृति दोनों के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की सीख देती है।

0 likes
0 comments0 shares