Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्न को लेकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश। मदरिया

पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्न को लेकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश। मदरिया

पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्न को लेकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश। मदरिया । पुलिस भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न में “पंडित” शब्द के प्रयोग को लेकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश फैल गया है। समाज के लोगों का कहना है कि प्रश्न में प्रयुक्त शब्दावली उनकी धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि रतन प्रकाश दुबे ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए संबंधित विभाग से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह के प्रश्नों से समाज की छवि को ठेस पहुंचती है और परीक्षाओं में ऐसे शब्दों के प्रयोग से बचना चाहिए। वही मुन्नीपुर के डॉक्टर अनूप तिवारी और बंटू तिवारी ने कहा कि ऐसे लोगों की मानसिकता साफ झलकती है ब्राह्मण समाज के खिलाफ किस तरह का षडयंत्र कर रहे है । वही ब्राह्मण समाज के लोगों ने कहा कि यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को भी बाध्य होंगे। साथ ही भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न तैयार करते समय सामाजिक और धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखने की अपील की गई है। इनमें मुख्य रूप से कैलाश मिश्र, कैलाश दुबे, वीरेंद्र दुबे, गोपाल तिवारी , कंचन पांडेय, राजकुमार शुक्ला , अमित दुबे, अरुण कुमार पांडेय आदि ने समाचार पत्र के माध्यम से सरकार से मांग की है दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो ।

0 likes
0 comments1 shares