Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुल्तानपुर मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह, शिक्षामित्रों के बड़े हुए मानदेय सहित

सुल्तानपुर मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह, शिक्षामित्रों के बड़े हुए मानदेय सहित क्षेत्रवासियों के तमाम कार्यक्रमों में पहुंचे सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह। प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचे और तमाम कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता दर्ज की। सबसे पहले वे कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे, जहां सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के बढ़े हुए मानदेय कार्यक्रम में वे शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम में बीजेपी जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह,ब्लाक प्रमुख शिवकुमार सिंह, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, सीडीओ, बीएसए, डीआईओएस सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के, सभी के लिए कार्य कर रही है। इसी कड़ी में शिक्षामित्रों का मानदेय भी बढ़ाकर 18 हजार कर दिया है। जिसका लाभ उन्हें एक अप्रैल 2026 से मिलेगा। इसके साथ ही शिक्षामित्र हो या रसोइया,या फिर अनुदेशक, इन सभी के लिए सरकार ने 5 लाख कैशलैस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई है। इसके बाद विधायक विनोद सिंह शिक्षा महकमे द्वारा आयोजित मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए और हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के दर्जनों मेधावी विद्यार्थियों प्रशस्तिपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया और सभी का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद वे क्षेत्र के लिए रवाना हुए। सबसे पहले विधायक विनोद सिंह गोसाईगंज के जोलीमीरगंज गांव पहुंचे और हाईकोर्ट अधिवक्ता राहुल तिवारी द्वारा ज्येष्ठ मंगल पर आयोजित भंडारे में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण कर आयोजक को धन्यवाद दिया, साथ ही वहां मौजूद लोगों से मुलाकात कर हालचाल लिया। इसके बाद वे धनजई स्थित तुलसीपुर गांव पहुंचे और दुर्गा प्रसाद दूबे की बिटिया के विवाह कार्यक्रम में शामिल हो परिजनों को बधाई दी। इसके साथ ही वे जूड़ापट्टी गांव में रायदेव सिंह के घर पहुंचे और बिटिया के विवाह कार्यक्रम शामिल हो परिवार को मंगल शुभकामनाएं दी। वहीं प्रधान सुदनापुर मनोज वर्मा के यहां बिटिया के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने वे दुर्गा मैरिज लॉन पहुंचे और प्रधान सहित परिवार से मिलकर मांगलिक कार्यक्रम की बधाई दी। वहीं विधायक विनोद सिंह ने नगर के लक्ष्मणपुर पयागीपुर मोहल्ले में संजय पाण्डेय के नवनिर्मित घर के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए और पूरे परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके बाद विधायक विनोद सिंह जिला प्रचारक ऋषभ जी के गौरा गांव पहुंचे और उनके यहां बिटिया के विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही पूर परिवार को इस मांगलिक अवसर पर बधाइयां दी। भ्रमण के दौरान उन्होंने तमाम क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर हाल चाल लिया और विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया।

0 likes
0 comments0 shares