Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

सात बेटियों का विवाह कराकर मानव शिक्षा सेवा संस्थान ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

सात बेटियों का विवाह कराकर मानव शिक्षा सेवा संस्थान ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

बड़हलगंज (गोरखपुर)। खड़ेसरी स्थित मानव शिक्षा सेवा संस्थान के तत्वावधान में संस्थान के प्रबंधक आलोक गुप्ता द्वारा सात बेटियों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर सातों जोड़ों ने वैवाहिक रस्मों के साथ नए जीवन की शुरुआत की। विवाह समारोह में अरविंद-ज्योति, अरविंद-नंदिनी, आदित्य-सुनीता, जय हिंद-रिंकू, बृजेश-वंदना, राकेश-रानी तथा राजन-प्रीति का विवाह विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इस अवसर पर मानव शिक्षा सेवा संस्थान के प्रबंधक आलोक गुप्ता एवं श्रीमती पूनम गुप्ता ने बेटियों का कन्यादान कर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद एवं सुखमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। प्रिया गुप्ता, भूपेंद्र दीक्षित सहित क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं, माताएं-बहनें एवं गणमान्य लोग समारोह में मौजूद रहे। समारोह में उपस्थित लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग करना समाज के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मानव शिक्षा सेवा संस्थान द्वारा इस प्रकार के आयोजन से परिवारों को आर्थिक संबल मिलने के साथ बेटियों को सम्मानपूर्वक नए जीवन की शुरुआत करने का अवसर मिलता है।

1 likes
0 comments0 shares