घुरियापार के प्रधान श्चवण कुमार ने किया सामाजिक सेवा का नेक कार्य,

घुरियापार के प्रधान श्चवण कुमार ने किया सामाजिक सेवा का नेक कार्य, सिहापार से घुरियापार तक सड़क के किनारे के झाड़ियां की कराई सफाई। सहजनवा गोरखपुर सहजनवा तहसील अंतर्गत पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत घुरियापार के प्रधान श्चवण कुमार ने सामाजिक सेवा करने कार्य किया। इन्होंने सिहापार से लेकर घुरियापार तक सड़क के किनारे झाड़ियो का अंबार लगा हुआ था मोड पर सामने से दिखाई नहीं देता था इनको इस झाड़ियो को देखकर सहन नहीं हो पाया सड़क के मोड़ों पर दुर्घटना की संभावना को देखते हुए इन्होंने परिस्थितियों से सेवा भाव का कार्य किया । इन्होंने सीहापार से लेकर घुरियापार तक सड़क के दोनों पटरियों को जेसीबी लगवा कर झाड़ियां की सफाई का कार्य बड़ी तनमयता के साथ किया है।सड़क के किनारे इस स्वच्छता के कार्य को जितने लोगों ने देखा, देखकर घुरियापार के प्रधान श्चवण कुमार की भूरि-भूरि सराहना की। यह बहुत ही सामाजिक एवं नेक कार्य कर रहे हैं इससे दुर्घटनाओं से वंचित होंगे आने जाने में जनता को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा।