Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur१ मिनट से कम पहले

*जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं समस्या

*जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं समस्या

*जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं समस्या निस्तारण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई* गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं का समाधान तत्परता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ किया जाए। निस्तारण में लापरवाही मिलने पर संबंधित की जवाबदेही तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने फरियादियों से कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित करते हुए भूमि पर अवैध कब्जे और कमजोरों को परेशान करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे लोगों के प्रार्थना पत्रों पर भी शीघ्र कार्रवाई कर एस्टीमेट शासन को उपलब्ध कराने को कहा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की। उन्होंने गोवंश और नंदी को गुड़ खिलाया तथा गोशाला के कार्यकर्ताओं को उनकी समुचित देखभाल के निर्देश दिए।

0 likes
0 comments0 shares