Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipurलगभग १ घंटा पहले

प्रवक्ता प्रारम्भिक परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्र

प्रवक्ता प्रारम्भिक परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्र

प्रवक्ता प्रारम्भिक परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण खालिसपुर इंटर कॉलेज पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी और सुविधाओं का लिया जायजा गाजीपुर, 13 जून। आगामी 14 जून को आयोजित होने वाली प्रवक्ता प्रारम्भिक परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने थाना नोनहरा क्षेत्र के खालिसपुर इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, परीक्षार्थियों के लिए निर्धारित सीटिंग प्लान, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर कड़ी नजर रखने के निर्देश संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिए।जिला प्रशासन ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

0 likes
0 comments0 shares