Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur२२ दिन पहले

पतारा गांव में धनुष यज्ञ लीला संपन्न, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद

पतारा गांव में धनुष यज्ञ लीला संपन्न, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद

कुरारा (हमीरपुर)। कुरारा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पतारा स्थित श्री लालदास बाबा आश्रम रामजानकी मंदिर में चल रहे वार्षिकोत्सव के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय रामलीला के तीसरे दिन धनुष यज्ञ लीला का भव्य मंचन किया गया। लीला में पुष्प वाटिका प्रसंग, श्रीराम-जानकी प्रथम भेंट, अजगव धनुष भंग, श्रीराम-सीता विवाह एवं परशुराम-लक्ष्मण संवाद का जीवंत प्रदर्शन हुआ। धनुष टूटते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और दर्शकों ने पुष्प वर्षा कर अपनी श्रद्धा प्रकट की। रामलीला में आसपास के जनपदों से आए कलाकारों ने सशक्त अभिनय किया। मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। आयोजकों ने बताया कि वार्षिकोत्सव का समापन 31 जनवरी को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा।

1400 likes
0 comments0 shares