Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

कमरिया घाट स्थित सरयू-घाघरा नदी में सोमवार को एक अज्ञात शव दिखाई

कमरिया घाट स्थित सरयू-घाघरा नदी में सोमवार को एक अज्ञात शव दिखाई

कमरिया घाट स्थित सरयू-घाघरा नदी में सोमवार को एक अज्ञात शव दिखाई देने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव उतराता देख आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ कमरिया घाट पुल पर जमा हो गई। घटना को लेकर क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही अंबेडकर नगर पुलिस और बेलघाट थाना police मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय नाव एक लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकालने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। नदी का तेज बहाव और गहराई राहत कार्य में बाधा बन रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव काफी देर से नदी में दिखाई दे रहा था। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए लोगों को नदी किनारे से दूर रहने की अपील की है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शव बाहर निकलने के बाद पहचान और मौत के कारणों की जांच की जाएगी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, जबकि पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

0 likes
0 comments0 shares