आस्था और सेवा का संगम, बारिश में भी गोमती मित्रों ने किया
आस्था और सेवा का संगम, बारिश में भी गोमती मित्रों ने किया सीताकुण्ड धाम में श्रमदान *_विसर्जन के बाद गंदगी मुक्त हुआ सीताकुण्ड तट, डीजे की तेज आवाज पर जताई आपत्ति_* *सुल्तानपुर।* लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने के बावजूद गोमती मित्र मण्डल के सदस्यों ने आस्था और सेवा की मिसाल पेश की। रविवार को श्री सीताकुण्ड धाम में साप्ताहिक श्रमदान अभियान चलाया गया। प्रातः 06:00 से 09:00 बजे तक चले इस अभियान में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद घाट और तट पर फैली गंदगी, माला-फूल और अन्य कचरे को हटाकर पूरे तट को साफ-सुथरा किया गया। इस दौरान गोमती मित्र मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने सीताकुण्ड धाम के आसपास तेज आवाज में बजने वाले डीजे पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सीताकुण्ड धाम एक धार्मिक और शांतिपूर्ण स्थल है, इसकी गरिमा को देखते हुए आसपास तेज आवाज में डीजे नहीं बजने दिया जाएगा। श्रमदान में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह, प्रबंधक राजेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी, राकेश सिंह दद्दू, अजय प्रताप सिंह, दिनकर सिंह, मुन्ना पाठक, राम क्विंचल मौर्या, आलोक तिवारी, रामु सोनी, अभय सोनी, आभास शर्मा, अभय मिश्रा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।