Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknow२२ मिनट पहले

नवरात्रि पर पहली बार बंद हुआ चंद्रिका देवी मंदिर, बाढ़ के कारण

नवरात्रि पर पहली बार बंद हुआ चंद्रिका देवी मंदिर, बाढ़ के कारण

नवरात्रि पर पहली बार बंद हुआ चंद्रिका देवी मंदिर, बाढ़ के कारण रोके गए दर्शन लखनऊ। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन आज लखनऊ के मंदिरों में भोर से ही घंटा-घड़ियाल गूंजने लगे हैं। पहले दिन से ही भक्तों की चहल-पहल तेज है। इससे पहले देर रात तक शहर के स्थानीय बाजार गुलजार रहे, जहां भक्त मां की चुनरी, नारियल और पूजन सामग्री की खरीदारी करते नजर आए। इतिहास में यह पहला मौका है जब शारदीय नवरात्रि के पहले दिन प्रसिद्ध मां चंद्रिका देवी मंदिर के कपाट बंद रहे। गोमती नदी में आई बाढ़ का पानी मंदिर परिसर तक पहुंच जाने के कारण दर्शन रोक दिए गए हैं। मंदिर समिति का कहना है कि पानी कम होने के बाद ही दर्शन दोबारा शुरू किए जाएंगे। आपको बता दें कि बक्शी का तालाब क्षेत्र में चंद्रिका देवी मंदिर के आसपास जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिसका असर नवरात्रि के दर्शन पर पड़ा है। वहीं चिनहट स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में माता रानी का मनमोहक श्रृंगार किया गया है और वहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

0 likes
0 comments1 shares