Bansgaon Sandesh
Login
Khushboo Singh
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

राम गोविंद चौधरी के निधन की सूचना से स्थानीय लोगों में शोक

राम गोविंद चौधरी के निधन की सूचना से स्थानीय लोगों में शोक

राम गोविंद चौधरी के निधन की सूचना से स्थानीय लोगों में शोक बांसगांव। बांसगांव संदेश। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी के निधन की सूचना से स्थानीय लोगों में शोक की लहर है। उनके निधन पर लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। राम गोविंद चौधरी बलिया की बांसडीह सीट से कई बार विधायक रहे और वर्ष 2017 से 2022 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे थे। उनके निधन की सूचना पर समाजवादी चिंतक निर्मल सिंह, रमेश बहादुर सिंह, जिला बैंक के पूर्व डायरेक्टर अवधेश सिंह, नितिश सिंह एडवोकेट, अमरजीत यादव सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।

0 likes
0 comments0 shares