Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुलतानपुर *बल्दीराय में अधिकारियों ने महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा,सम्मान और स्वावलंबन के प्रति

सुलतानपुर *बल्दीराय में अधिकारियों ने महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा,सम्मान और स्वावलंबन के प्रति किया जागरूक।* मिशन शक्ति अभियान के तहत बल्दीराय में जागरूकता रैली निकालकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों,सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।रैली के जरिए साइबर अपराध से बचाव और शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का संदेश दिया गया।रैली में ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह, एसडीएम प्रभात सिंह, सीओ आशुतोष कुमार,सीएचसी अधीक्षक डॉ.राजेश कुमार, महिला चिकित्साधिकारी और प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह शामिल हुए।कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डन तारा वर्मा,शिक्षिकाओं,छात्राओं और पुलिसकर्मियों ने भी सहभागिता की।अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति सजग रहने,अपने अधिकारों को पहचानने तथा साइबर अपराधों से सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया।अभियान का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक बनाकर सुरक्षित वातावरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करना है।

0 likes
0 comments0 shares