Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

पांच दिन बाद भी उपकेंद्र से आधा किलोमीटर स्थित अनन्तपुर चौराहे कीबस्ती में नहीं बहाल हो सकी बिजली,

पांच दिन बाद भी उपकेंद्र से आधा किलोमीटर स्थित अनन्तपुर चौराहे कीबस्ती में नहीं बहाल हो सकी बिजली,

हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट सहजनवां ब्लाक के दक्षिणांचल में सोमवार को रात में आई तेज आंधी पानी से बिजली आपूर्ति छिन्न-भिन्न हो गई है।स्थित यह है कि विद्युत उपकेंद्र अनन्तपुर हरपुर से मात्र आधा किलोमीटर पर अनन्तपुर चौराहे तक बिजली आपूर्ति पांच दिन बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल न किए जाने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने चौराहे के उपभोक्ताओं से बिजली विभाग के सौतेले व्यवहार से नाराज़ ग्रामीणों ने आक्रोशित हो कर बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे घनश्याम चौरसिया ने कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा हम लोगों से सौतेला व्यवहार करते हुए आगे विद्युत आपूर्ति की सप्लाई कर दिया गया, लेकिन हम लोगों की आपूर्ति बहाल करने में आनाकानी किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से करम चंद, शमशुद्दीन मास्टर, श्रवण कुमार, रियाजउद्दीन, मोनू गुप्ता, अच्छेलाल, रहमान, विष्णु आजाद, मेवालाल यादव, घनश्याम चौरसिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे। इस संदर्भ में अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र अनन्तपुर हरपुर प्रवीन प्रसाद ने बताया कि कई पोल टूट जाने के कारण पोल की अनुपलब्धता के कारण काट कर आगे आपूर्ति की गई है, जल्द ही पोल गाड़ कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दिया जाएगा।

0 likes
0 comments0 shares