Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग १ घंटा पहले

ओबरा में बड़ा अग्निकांड: बैटरी धमाके से धधका तीन मंजिला भवन, लाखों

ओबरा में बड़ा अग्निकांड: बैटरी धमाके से धधका तीन मंजिला भवन, लाखों

*ओबरा में बड़ा अग्निकांड: बैटरी धमाके से धधका तीन मंजिला भवन, लाखों का नुकसान* ओबरा (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत आर्य समाज वन विभाग गेट के समीप स्थित अग्रसेन पेंट एंड ग्लास हाउस में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि इनवर्टर बैटरी फटने के बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान की तीसरी मंजिल पर बने गोदाम में रखे पेंट, लकड़ी तथा अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क से गुजर रहे लोगों ने भवन से उठता धुआं देखा और इसकी सूचना दुकान मालिक अतुल अग्रवाल को दी। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।आग की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस, सीआईएसएफ दमकल विभाग तथा चोपन फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। इस दौरान दमकल कर्मियों और पुलिस प्रशासन ने सराहनीय भूमिका निभाई।दुकान संचालक अतुल अग्रवाल ने आरोप लगाया कि घटना से पूर्व उन्होंने अपने सोलर सिस्टम एवं बैटरी से संबंधित तकनीकी समस्या की जानकारी संबंधित को दी थी तथा आवश्यक जांच एवं मरम्मत का अनुरोध भी किया था। उनका कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पीड़ित के अनुसार आग की चपेट में आने से कई लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी (SDM) ओबरा, नायब तहसीलदार,लेखपाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सौभाग्यवश इस भीषण अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पीड़ित को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

0 likes
0 comments0 shares