Hamirpurलगभग ११ घंटे पहले
अलकछवा नहर के पास 15 पाउच अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

सरीला हमीरपुर - थाना जरिया पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत एक युवक को 15 पाउच अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, थाना जरिया पुलिस ने अलकछवा नहर के पास से हेमेन्द्र पुत्र चन्द्रशेखर (25 वर्ष) निवासी ग्राम अलकछवा, थाना जरिया, जनपद हमीरपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15 पाउच अवैध देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना जरिया में मु0अ0सं0 130/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
0 likes
0 comments0 shares