Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

वी पी एस ग्लोबल पब्लिक स्कूल बेलघाट का भव्य उद्घाटन समारोह सम्पन्न

वी पी एस ग्लोबल पब्लिक स्कूल बेलघाट का भव्य उद्घाटन समारोह सम्पन्न

वी पी एस ग्लोबल पब्लिक स्कूल बेलघाट का भव्य उद्घाटन समारोह सम्पन्न बेलघाट क्षेत्र में नवनिर्मित वी पी एस ग्लोबल पब्लिक स्कूल, बेलघाट का भव्य उद्घाटन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा डॉ. रमापति राम त्रिपाठी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक श्री राम चौहान उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक राहुल सिंह तथा संरक्षक विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में नव निर्मित विद्यालय भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने विद्यालय के प्रबंधक राहुल सिंह की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी में इस प्रकार की सकारात्मक सोच समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देना ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। यदि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी तो वे आगे चलकर अपने विद्यालय, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने भी विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामचंद्र शाही, मदन शाही, बृजेश प्रताप शाही, विशाल सिंह, अजीत शाही, बजरंगी सिंह, ब्लॉक प्रमुख डॉ. पूजा सिंह कौशिक, आजमगढ़ मंडल प्रभारी अशोक सिंह, डॉ. के.पी. सिंह, विशाल सिंह, रणवीर शाही, चंचल शाही, सुशील शाही, शैलेश सिंह, शिवाजी चंद्र कौशिक, ललकन बाबा, अशोक दुबे, सुरेंद्र सिंह सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित लोग एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया

0 likes
0 comments0 shares