श्री श्याम मनोकामना सिद्ध मंदिर में समाजसेवी एस के शर्मा ने बाबा का लिया आशीर्वाद

चौरी चौरा ।नगर पंचायत चौरी चौरा के मुंडेरा बाजार स्थित श्री श्याम मनोकामना सिद्ध मंदिर में सोमवार देर रात तक आयोजित श्री श्याम हरियाली महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में समाजसेवी एसके शर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने बाबा श्याम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरियाली, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत यह आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं धार्मिक चेतना को सशक्त बनाने वाला है। उन्होंने बाबा श्याम से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि उनकी कृपा सभी पर सदैव बनी रहे। महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों और भजनों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। देर रात तक चले आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।