सगाई टूटने से छुब्ध युवती ने खाया जहर,
हरपुर बुदहट गोरखपुर। बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के सराय चांदपार निवासिनी किरन देवी पत्नी विनोद की तहरीर पर वंदना पुत्री लालमुनि निवासी ग्राम हरिहरपुर संतकबीरनगर, राजपति पत्नी लालमुनि और और अरुण निवासी सराय चांदपार के खिलाफ बीएनएस की धारा 352,351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के सराय चांदपार निवासिनी किरन देवी पत्नी विनोद ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पहले हमारी बेटी करिश्मा की सगाई ग्राम हरिहरपुर संतकबीरनगर सूरज के साथ हुई थी, किसी बात को लेकर सगाई का रिश्ता टूट गया, उसी बात को लेकर वंदना और उसकी मां राजपति जो मेरे गांव सराय चांदपार की है, ने अपने देवर राज से शादी कराने के लिए दबाव बनाने लगी और कहने लगी कि यदि राज से शादी नहीं करोगी तो इसका आइडियो, वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वायरल कर दूंगी, ऐसा नहीं करने पर जान-माल की धमकी देने लगे,जिससे छुब्ध होकर हमारी लड़की करिश्मा ने जहर खा ली। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि युवती की मां की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।