H
Gorakhpur८ मिनट पहले
सामाजिक उद्देश्य को समर्पित स्थान है, मुक्तिपथ - राजीब बिस्वास

बड़हलगंज। मुक्तिपथ, सामाजिक उद्देश्य को समर्पित एक ऐसा स्थान है जो जनता सहयोग से जनता के सहयोग का कार्य कर रहा है। शुक्रवार को बड़हलगंज स्थित मुक्तिपथ पर केनरा बैंक द्वारा प्रदान की गई कुर्सियों को चेयरमैन प्रतिनिधि बड़हलगंज और मुक्तिपथ व्यवस्थापक महेश उमर को सौंपते हुए बैंक के एजीएम राजीब विश्वास ने उक्त उदगार व्यक्त किया। उन्होंने मुक्तिपथ पर चलने वाले सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पहल की शुरुआत करने के लिए प्रबंधन की सराहना किया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक संजीव कुमार यादव, प्रियम सिंह, अधीर कुमार, प्रमोद कुमार, अष्टभुजा सिंह, सन्तोष जायसवाल, सभासद दीपक शर्मा, सभासद प्रतिनिधि रामदास मद्धेशिया, मनोज निगम, उमेश यादव, विकास गौड़, हिमांशू गौड़ आदि मौजूद थे।
1 likes
0 comments0 shares