Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

सीएमओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण, दिया सुधार का निर्देश

सीएमओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण, दिया सुधार का निर्देश

बड़हलगंज। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजेश झा ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार करने का अधीक्षक को निर्देश दिया। सीएचसी पहुंचे सीएमओ ने डेरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. मनीष चौरसिया व सीएचसी अधीक्षक डा. अतुल गुप्ता के साथ बैठकर डेरवा अस्पताल में बाढ़ के समय होने वाली परेशानियों की जानकारी लिया। इसके बाद सीएचसी में मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना। उन्होंने अधीक्षक से नियमित साफ सफाई, हर जगह मरीजों की सुविधा के लिए पंखा लगवाने, नियमित एंटी रैबीज लगवाने, गर्मी में मरीजों को ओआरएस के साथ ठंडा पानी की व्यवस्था आदि को सुधारने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने पोहिला स्वास्थ्य केंद्र पर पड़े डिजिटल एक्सरे को बड़हलगंज सीएचसी में शिफ्ट करने की बात कही। इसके साथ ही बंद पड़े जनरेटर को भी ठीक कराने का निर्देश दिया। डा. भानू सिंह, डा. कृष्णानंद राय, सतीश यादव, दीपक रजक, प्रेम मौर्या आदि स्टाप मौजूद रहे ः

1 likes
0 comments0 shares