Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpurलगभग १ घंटा पहले

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व भाई-बहन के प्रेम और भारतीय संस्कृति के महत्व पर डाला प्रकाश

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व  भाई-बहन के प्रेम और भारतीय संस्कृति के महत्व पर डाला प्रकाश

हमीरपुर। नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगीताचार्य ज्ञानेश जड़िया के नेतृत्व में सरस्वती वंदना से हुई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से रक्षाबंधन के महत्व को प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी से जुड़ी पौराणिक कथा का उल्लेख करते हुए पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। आचार्य रमेश शुक्ल ने महाभारत में श्रीकृष्ण और द्रौपदी के प्रसंग के माध्यम से भाई-बहन के स्नेह और रक्षा के भाव को समझाया। कक्षा छह की छात्रा अदिति ने प्रधानाचार्य को रक्षा सूत्र बांधा। इसके बाद छात्राओं ने अपने छात्र भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार कार्यक्रम प्रमुख आचार्या शशि गंगोला ने किया। विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी आचार्य वेदप्रकाश शुक्ल ने दी।

0 likes
0 comments0 shares