Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

पत्रकारों का उत्पीड़न करने वाला हमारा सबसे बड़ा दुश्मन : डॉ. सतीश

पत्रकारों का उत्पीड़न करने वाला हमारा सबसे बड़ा दुश्मन : डॉ. सतीश

पत्रकारों का उत्पीड़न करने वाला हमारा सबसे बड़ा दुश्मन : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला पत्रकार समन्वय समिति हमारा सुगठित एवं सशक्त परिवार : केसी चौधरी बडहलगंज गोरखपुर। समाचारों को लेकर पत्रकारों का उत्पीड़न करने वाला हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है। संगठन की नीति इस मामले में पूरी तरह स्पष्ट है कि पत्रकारों के उत्पीड़न को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी पत्रकार का दर्द हमारे लिए असहनीय है और संगठन उसके दर्द को अपना समझकर तत्काल उसके साथ खड़ा होता है। उक्त बातें भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की ओर से आरसीएम पब्लिक स्कूल में आयोजित आवश्यक बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला ने कहीं। उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन निरंतर सक्रिय है। पत्रकारों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। संगठन के मंडलीय अध्यक्ष कृष्ण चंद्र चौधरी (केसी चौधरी) ने कहा कि संगठन जहां-जहां सक्रिय है, वहां पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी ढंग से आवाज उठाई गई है। पत्रकार समन्वय समिति पत्रकारों का एक सुगठित और सशक्त परिवार है। संगठन से जुड़े सभी पत्रकार एक परिवार के सदस्यों की तरह हैं और एक-दूसरे के सुख-दुख में मजबूती से खड़े रहते हैं। बैठक के आयोजक जिला कार्यवाहक अध्यक्ष पंचानन पाण्डेय ने कहा कि मेरी सांस का एक-एक कतरा पत्रकारों के हितों के लिए समर्पित है। संगठन से जुड़ने के बाद मैंने यह सीखा है कि जब पत्रकार संगठित रहते हैं तो कोई भी उनका बाल बांका नहीं कर सकता। उन्होंने सभी पत्रकारों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। सदर तहसील अध्यक्ष बबलू कुमार प्रजापति ने कहा कि पत्रकारों का एकजुट होना समय की पुकार है। आपसी समन्वय और एकता से ही पत्रकार अपने अधिकारों की मजबूती से रक्षा कर सकते हैं। बैठक में दिनेश कान्त मिश्रा, मृत्युंजय पाण्डेय, अरविंद कुमार, विश्वनाथ उपाध्याय, राकेश शर्मा, चन्द्रेश कुमार, कमलेश मणि त्रिपाठी, वीपी मिश्रा, रामेश्वर मिश्रा, अनिल सिंह, संगम नाथ तिवारी, शैलेश पाण्डेय, नरेंद्र राय, प्रमोद पाण्डेय, शैलेन्द्र दुबे, राम दुलारे मौर्या, अमीश कुमार, सम्राट मिश्रा, निरंजन मिश्रा, योगेश यादव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

1 likes
0 comments0 shares