Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpurलगभग १ घंटा पहले

मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक साइबर अपराध, हेल्पलाइन नंबर और आत्मरक्षा के बताए उपाय

मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक  साइबर अपराध, हेल्पलाइन नंबर और आत्मरक्षा के बताए उपाय

हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत जिलेभर में महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। महिला पुलिसकर्मियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने बाजारों, चौराहों, कस्बों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और उनके अधिकारों की जानकारी दी। अभियान के दौरान गुड टच-बैड टच की पहचान, छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराने, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल तथा यातायात नियमों के संबंध में भी जानकारी दी गई। महिलाओं को 1076, 1090, 181, 112, 102, 108, 1098, 101 और 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

0 likes
0 comments0 shares