Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria५ मिनट पहले

पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंचे डीएम, कुपोषित बच्चों को बांटी पौष्टिक पोटली। बच्चों

पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंचे डीएम, कुपोषित बच्चों को बांटी पौष्टिक पोटली। बच्चों

पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंचे डीएम, कुपोषित बच्चों को बांटी पौष्टिक पोटली। बच्चों के कुपोषित होने के कारणों की ली जानकारी, अभिभावकों को पोषण व स्वच्छता के प्रति किया जागरूक। डीएम ने अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों को बच्चों की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के दिए निर्देश। देवरिया 02 अक्टूबर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी आज 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मेडिकल कॉलेज स्थित एमसीएच विंग में पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंचे और बच्चों को पोषण की पोटली प्रदान की। जिलाधिकारी ने इस दौरान बच्चों के साथ रह रहे माता एवं अभिभावकों से बच्चों के कुपोषण की श्रेणी में आने के कारणों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को अपनाएं, खुले में शौच न करें तथा अपने बच्चों की समुचित देखभाल के साथ-साथ उन्हें पौष्टिक आहार भी दें। बच्चों को प्रावधानों के अनुरूप ही हॉस्पिटल में खान-पान एवं देखरेख उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने इस दौरान जागरूकता पर भी जोर देते हुए कहा कि अभिभावकों को बच्चों के पोषण एवं पालन-पोषण को लेकर जागरूक किया जाए। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की कि वे आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बताए गए सुझावों को बच्चों के पालन-पोषण में शामिल करें। बच्चों को समय से पौष्टिक आहार दें और उनकी उचित देखरेख सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी को भी निर्देश दिया कि बच्चों के ग्राम पंचायत में स्वच्छता, शौचालय, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था प्रमुखता के साथ सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही उन्होंने पुनर्वास केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी एवं बाल विकास परियोजना से जुड़े कर्मियों आदि को भी बच्चों की समुचित देखभाल किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र में रह रहे लगभग 10 बच्चों को पोषण की पोटली प्रदान की और एक-एक बच्चे के कुपोषित होने के कारणों के संबंध में गंभीरता से पूछताछ की। इस दौरान प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ रजनी पटेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदिश मिश्रा, सीएमएस डॉ एच के मिश्रा, सीडीपीओ सरिता श्रीवास्तव, सहित संबंधित कार्मिक आदि मौजूद रहे।

1 likes
0 comments0 shares