Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknow२६ मिनट पहले

लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय में जमकर हंगामा, जूते-चप्पल चले, धक्का-मुक्की में भिड़े

लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय में जमकर हंगामा, जूते-चप्पल चले, धक्का-मुक्की में भिड़े

लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय में जमकर हंगामा, जूते-चप्पल चले, धक्का-मुक्की में भिड़े कार्यकर्ता *लखनऊ।* उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को नए पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान जमकर हंगामा हो गया। आराधना मिश्रा और इमरान मसूद के पदभार ग्रहण के दौरान कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते जूते-चप्पल चलने लगे और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। करीब 30 मिनट तक कार्यालय में अफरा-तफरी और गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। बताया जा रहा है कि नेहरू भवन स्थित यूपी कांग्रेस मुख्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर कार्यकर्ताओं में कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हंगामा बढ़ता ही गया। हंगामे के बाद यूपी के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय विरोध में धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि पार्टी कार्यालय में इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। सूचना पर पहुंचे वरिष्ठ नेताओं ने मामला शांत कराया। फिलहाल पार्टी की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

0 likes
0 comments3 shares