मेहनत से हासिल की मंजिल, नेहा यादव ने बढ़ाया गांव का मान

मेहनत से हासिल की मंजिल, नेहा यादव ने बढ़ाया गांव का मान महादेवा-ढेबरा की बेटी नेहा यादव का यूपी पुलिस में चयन, क्षेत्र का बढ़ाया मान इंटरमीडिएट में 96 प्रतिशत अंक हासिल कर बनी थीं विद्यालय की टॉपर, अब उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन से परिवार में खुशी महादेवा-ढेबरा, गोरखपुर। ग्राम नारायणपुर सगड़ा निवासी अवधेश यादव की पुत्री नेहा यादव का उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। नेहा ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर सफलता हासिल कर गांव का नाम रोशन किया है। नेहा यादव की शिक्षा हनुमान प्रसाद पोद्दार मसी इंटर कॉलेज में हुई। उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी मेधा का परिचय दिया। पढ़ाई के प्रति उनका समर्पण और अपने लक्ष्य को पाने की लगन शुरू से ही उनकी विशेषता रही। विद्यालय के गुरुजनों के अनुसार, नेहा पढ़ाई में बेहद अच्छी थीं और अपना हर काम पूरी लगन व मन लगाकर करती थीं। उनकी मेहनत, अनुशासन और पढ़ाई के प्रति गंभीरता उन्हें अन्य विद्यार्थियों से अलग बनाती थी। आज उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित होकर उन्होंने अपनी प्रतिभा को एक नई पहचान दी है। नेहा की सफलता ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी उपलब्धि से नारायणपुर सगड़ा सहित महादेवा-ढेबरा क्षेत्र में गर्व का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने नेहा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।