Bansgaon Sandesh
Login
A
Prayagraj२७ मिनट पहले

महिला पर जानलेवा हमले का आरोप, गंभीर हालत में अस्पताल में चल

महिला पर जानलेवा हमले का आरोप, गंभीर हालत में अस्पताल में चल

महिला पर जानलेवा हमले का आरोप, गंभीर हालत में अस्पताल में चल रहा इलाज नवाबगंज थाने में दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच दूसरे थाने से कराने की मांग प्रयागराज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव की रहने वाली आरती साहू ने परिजनों पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, मामूली विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट की गई, जिसमें उसके सिर और आंख के पास गंभीर चोटें आईं। मामले में नवाबगंज थाने में तहरीर देने के बाद उसका कौड़िहार स्थित सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। पीड़िता के बताए अनुसार, इसके बाद वह अपनी ससुराल इब्राहिमपुर पहुंची। वहां अपनी सहेली सुषमा के साथ विवाद के संबंध में पूछताछ करने के दौरान उसके साथ दोबारा मारपीट किए जाने का आरोप है। इस घटना में भी उसकी आंखों के पास गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण उसे बेली अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दो मुकदमे दर्ज होने का दावा पीड़िता की ओर से दिए गए विवरण के अनुसार, मामले में मुकदमा अपराध संख्या 0467/2026 और 0478/2026 दर्ज कराए गए हैं। भारती साहू का आरोप है कि चोटें गंभीर होने के कारण वह और उसकी भाभी स्वयं थाने पहुंचने में असमर्थ हैं। ऐसे में उसने अपनी बहन पूजा साहू के माध्यम से मामले में कार्रवाई की मांग की है। निष्पक्ष जांच की मांग पीड़िता ने मामले के विवेचक की जांच प्रक्रिया को लेकर संदेह जताया है। उसका कहना है कि उसे निष्पक्ष जांच नहीं होने की आशंका है। उसने न्यायहित में मामले की जांच किसी दूसरे थाने से कराए जाने की मांग की है, ताकि घटना की निष्पक्ष जांच हो सके और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों, दर्ज मुकदमों की धाराओं और पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। रिपोर्टर आदित्य कुमार

0 likes
0 comments1 shares