Gorakhpur३५ मिनट पहले
आमी नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात, आमी नदी भी उफान पर

कौड़ीराम। लगातार बढ़ रहे आमी नदी के जलस्तर से क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। आमी नदी से जुड़े आमी ताल में भी पानी का स्तर तेजी से बढ़ने से आसपास के ग्रामीण इलाकों में चिंता बढ़ गई है। कई निचले क्षेत्रों में पानी पहुंचने की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों को आवागमन और रोजमर्रा के कामों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलस्तर बढ़ने के कारण खेतों में भी पानी पहुंचने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। स्थानीय लोग प्रशासन से जलस्तर की लगातार निगरानी करने और संभावित बाढ़ की स्थिति में आवश्यक इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं।
0 likes
0 comments0 shares