Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur१ मिनट पहले

बेलघाट (गोरखपुर) नदी में डूबने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत, गांव

बेलघाट (गोरखपुर) नदी में डूबने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत, गांव

बेलघाट (गोरखपुर) नदी में डूबने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बेलघाट थाना क्षेत्र के जितवारपुर गांव में रविवार सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक हादसे में 60 वर्षीय विद्या यादव की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्या यादव सुबह अपनी भैंस को चराने के लिए नदी किनारे गए थे। इसी दौरान वह भैंस को नदी में धो रहे थे, तभी अचानक उन्हें चक्कर आ गया और उनका संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते वह नदी में गिर पड़े और गहरे पानी में डूब गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें नदी में डूबता देख शोर मचाया और तत्काल मदद के लिए पहुंचे। लोगों की सहायता से किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी। परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बेलघाट ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। मृतक अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। उनकी 18 वर्षीय बेटी नेहा सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है।

0 likes
0 comments0 shares