Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

व्हाट्सएप हैक कर ठगी का प्रयास, साइबर क्राइम को दी गई सूचना

व्हाट्सएप हैक कर ठगी का प्रयास, साइबर क्राइम को दी गई सूचना

बडहलगंज गोरखपुर। मानव शिक्षा सेवा संस्थान के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस कर एक गंभीर साइबर अपराध की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि बीते 3 मई को उनका मोबाइल नंबर साइबर अपराधियों द्वारा हैक कर लिया गया, जिसके बाद उनके व्हाट्सएप अकाउंट का दुरुपयोग किया जाने लगा। उन्होंने बताया कि हैकर ने उनके नाम और पहचान का इस्तेमाल करते हुए उनके सगे संबंधियों व परिचितों को मैसेज भेजकर सभी नंबरों पर 48 हजार रुपये की मांग की। मैसेज में यह भी भरोसा दिलाया जा रहा था कि रकम मात्र दो घंटे के भीतर वापस कर दी जाएगी, जिससे लोग भ्रमित होकर ठगी का शिकार हो सकते थे। आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी हुई, उन्होंने तत्काल कोतवाली बड़हलगंज पुलिस और साइबर क्राइम टीम को सूचित किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी और परिणाम यह रहा कि क्राइम टीम की मदद से मेरा व्हाट्सएप सही हो पाया।

1 likes
0 comments0 shares