Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria२३ मिनट पहले

बांसगांव संदेश बरहज,एडीएम प्रशासन ने नगर पालिका कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों

बांसगांव संदेश बरहज,एडीएम प्रशासन ने नगर पालिका कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों

एडीएम प्रशासन ने नगर पालिका कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश देवरिया 17 अगस्त अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह ने बरहज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं की सुनवाई के उपरांत नगर पालिका गौरा बरहज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी निरुपमा उपस्थित रहे, जबकि पांच कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। लंबे समय से मेडिकल अवकाश पर चल रहे कर्मचारियों का मेडिकल बोर्ड से परीक्षण कराने के भी निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने नगर पालिका कार्यालय के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, कार्यालय में पत्रावलियों के रख-रखाव एवं कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सहित सभी कार्यों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विकास एवं निर्माण कार्यों सहित नगर में पेयजल, विद्युत एवं साफ-सफाई की व्यवस्था समुचित बनाए रखने के भी निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares