बूथ की मजबूती से ही संगठन और चुनाव में विजय संभव :

बूथ की मजबूती से ही संगठन और चुनाव में विजय संभव : युधिष्ठिर सिंह घघसरा। भारतीय जनता पार्टी पाली मंडल की मासिक बैठक मंगलवार को घघसरा बाजार स्थित नगर पंचायत में आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन है। बूथ की मजबूती से ही संगठन मजबूत होगा और चुनाव में विजय का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और जीवन मूल्यों को देश और विश्व में आगे बढ़ाने का कार्य किया है। कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटें। प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति, पन्ना प्रमुख एवं कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की आवश्यकता है। बैठक में सेवा संकल्प एवं एमएलसी चुनाव को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी बलवीर यादव ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने की तथा संचालन मंडल महामंत्री विजय मिश्रा ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख शशी प्रताप सिंह, निवर्तमान जिला मंत्री राम उजागिर शुक्ल, शिवचरण प्रसाद मंडल मंत्री अवनीश उर्फ रोशन सिंह, राजू पांडेय, राहुल सिंह, प्रधान प्रभाकर त्रिपाठी शिव प्रताप राज अवधेश निषाद सुरेंद्र निषाद,,अशोक सिंह, चंद्रशेखर गुप्ता, ध्रुव कुमार गौड़, ध्रुव दुबे, खदेरू प्रसाद, रणविजय यादव सहित मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।