Hamirpurलगभग १ घंटा पहले
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चिकित्सक गंभीर
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चिकित्सक गंभीर पेट्रोल पंप से लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी मौदहा, हमीरपुर। कस्बे की सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. दिब्यांशु गुप्ता सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुआ। बताया गया कि डॉ. दिब्यांशु बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप गए थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में चिकित्सक को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मौदहा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाला बाइक सवार नशे में था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
0 likes
0 comments0 shares