Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow२ मिनट पहले

लखनऊ में स्कूल बस के इंजन में लगी आग: 25 बच्चे थे

लखनऊ में स्कूल बस के इंजन में लगी आग: 25 बच्चे थे

लखनऊ में स्कूल बस के इंजन में लगी आग: 25 बच्चे थे सवार, उतरते समय 5 साल का मासूम झुलसा *लखनऊ / बख्शी का तालाब।* राजधानी के इटौंजा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। बच्चों को स्कूल ले जा रही एक प्राइवेट बस के इंजन में अचानक आग लग गई। बस में करीब 25 स्कूली बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि सभी बच्चों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन उतरते समय एक 5 साल का बच्चा मामूली रूप से झुलस गया। *बगहा पुरवा के पास हुआ हादसा* जानकारी के मुताबिक फोर्स ट्रैवलर स्कूल बस *(UP 81 BT 6203)* जमखानवा गांव से बच्चों को लेकर *शार्प ग्लोबल स्कूल, मानपुर इटौंजा* जा रही थी। सुबह करीब 7:30 बजे बगहा पुरवा के पास अचानक बस के इंजन से धुआं उठने लगा और फिर आग लग गई। देखते ही देखते बस में अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस रोकी और बच्चों को तुरंत नीचे उतारा। *एक बच्चा झुलसा, बाकी सुरक्षित* पुलिस के मुताबिक बस से उतरते समय एक बच्चे का हाथ गर्म बोनट से छू गया, जिससे उसका हाथ झुलस गया। घायल बच्चे को तुरंत इटौंजा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे घर ले गए। बस में सवार बाकी सभी 24 बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। इंजन में लगी आग को मौके पर ही बुझा दिया गया। पुलिस के मुताबिक मौके पर स्थिति सामान्य है।

0 likes
0 comments0 shares