30 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार अपर जिला अधिकारी (वित्त/राजस्व)/प्रभारी

30 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार अपर जिला अधिकारी (वित्त/राजस्व)/प्रभारी अधिकारी (आपदा) विनीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद की बहु आपदा प्रबंधन योजना 2026-27 के निर्माण पर बृहद रूप से चर्चा की गई बैठक में यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम नई दिल्ली तथा आई.पी.ई. ग्लोबल संस्थान के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि राहत आयुक्त कार्यालय तथा उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा किए गए अनुबंध के आधार पर जनपद की आपदा प्रबंधन योजना निर्माण की कार्यवाही की जा रही है। बैठक में गौतम गुप्ता आपदा विशेषज्ञ के द्वारा जनपद में घटित होने वाली बहु आपदाओं तथा उसके प्रभाव पर विस्तृत रूप से प्रस्तुतीकरण किया गया और साथ ही आपदाओं के प्रत्युत्तर हेतु किस प्रकार सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करते हैं के संबंध में प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया गया। आई.पी.ई. ग्लोबल संस्थान के प्रतिनिधि अविनाश मोहंती ने बताया कि विगत वर्षों में जनपद में विभिन्न आपदाओं से हुई क्षति के संबंध में सूचना एकत्र किया जा रहा है और उक्त के आधार पर जनपद की भौगोलिक संरचनाओं को ध्यान में रखते हुए योजना निर्माण की कार्यवाही की जा रही है। अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व ने सभी विभागों से अपेक्षा व्यक्त की कि योजना निर्माण में संस्थान द्वारा जो भी सूचनाएं मांगी जा रही हैं उन्हें तत्काल उपलब्ध कराएं और अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। बैठक में पुलिस, स्वास्थ्य चिकित्सा, पशुपालन, बाल एवं पुष्टा आहार, एन.आई.सी., विद्युत, पंचायती राज, लोक निर्माण विभाग, बाढ़ खंड, बाढ़ खंड -२, ड्रेनेज खंड, नगर पंचायत, सूचना, संभागीय परिवहन, आई.एम.डी., कृषि, एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ., 26वी वाहिनी पीएसी, नगर निगम, जल निगम, नागरिक सुरक्षा,आदि विभागों के अधिकारियों के साथ विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।