Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria२७ मिनट पहले

डीएम ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा, गुणवत्ता में लापरवाही पर कार्रवाई

डीएम ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा, गुणवत्ता में लापरवाही पर कार्रवाई

डीएम ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा, गुणवत्ता में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी। अधूरी परियोजनाओं को तेजी से पूरा कराकर हैंडओवर कराने के निर्देश। देवरिया 06 अक्टूबर जिलाधिकारी मधुसूदन ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएमआईएस एवं सांसद निधि के एक करोड़ से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों को समयबद्धता का गुणवत्ता के साथ प्रत्येक दशा में पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को आगाह करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का मानक प्रत्येक दशा में सुनिश्चित होना चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर कोई अनियमितता न बरती जाए, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं को हैंडओवर की कार्रवाई कराए जाने के लिए निर्देशित किया। बंजरिया में निर्माणाधीन आईटीआई निर्माण की कार्य प्रगति के संबंध में बताया गया कि इस आईटीआई का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मंडी परिषद के तहत निर्माणाधीन परियोजनाओं को 15 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को एआरटीओ कार्यालय भवन भी का निर्माण कार्य पूर्ण किए जाने तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गौरी बाजार के कार्य पूर्ण हो चुके भवन को अक्टूबर में हैंडओवर किए जाने का निर्देश दिया गया। गौरी बाजार कस्तूरबा गांधी विद्यालय में विद्युत पोल जो आवासीय परिसर से सटा हुआ है, को शिफ्ट किए जाने के भी निर्देश अधीक्षण अभियंता विद्युत व बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए गए। राज्य कर आवासीय भवन के निर्माण कार्य में तेजी लाने हेतु मैनपावर बढ़ाए जाने के निर्देश कार्यदायी संस्था प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन को दिया गया। जल निगम अर्बन की निर्माणाधीन परियोजनाओं को भी प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने को कहा गया। निगम के कार्यों की मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग को देवराहा बाबा आश्रम के सुंदरीकरण की कार्य परियोजनाओं सहित जनपद में संचालित सभी कार्य परियोजनाओं को गति लाते हुए उन्हें भी पूर्ण कराए जाने के लिए आदेश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों को पारदर्शी व गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाने के लिए निर्देशित किया। आयोजित इस बैठक में कार्यदायी संस्थाओं सहित परियोजना निदेशक, डीआरडीए, बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंता व प्रोजेक्ट मैनेजर आदि उपस्थित रहे।

1 likes
0 comments0 shares